{"_id":"6a173f1d675206b3f800fd98","slug":"villagers-welcomed-gold-medalist-dakshpreet-singh-ambala-news-c-36-1-amb1001-163858-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्वर्ण पदक विजेता दक्षप्रीत सिंह का ग्रामीणों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्वर्ण पदक विजेता दक्षप्रीत सिंह का ग्रामीणों ने किया स्वागत
विज्ञापन
बराड़ा के सीवनमाजरा गांव में स्वर्ण पदक जीतने वाले दक्षप्रीत सिंह का स्वागत करते ग्रामीण। प्रवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का है सपना
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले सीवनमाजरा गांव के खिलाड़ी दक्षप्रीत का ग्रामीणों ने स्वागत किया। वहीं ग्राम पंचायत की ओर से उन्हें हार डालकर सम्मानित किया गया। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले दक्षप्रीत ने बताया कि गत दिनों जम्मू में आयोजित आल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है।
दक्षप्रीत ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने कोच संजीव कुमार, माता-पिता व परिजनों को दिया है। दक्षप्रीत ने कहा कि उसका सपना है कि वह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करे। पिता चरणजीत सिंह व मां शिल्पा रानी ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। वह करीब चार साल से कराटे की कोचिंग ले रहा है और स्वर्ण पदक जीतकर उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। सरपंच प्रतिनिधि रवि कनोत ने कहा कि अन्य युवाओं को भी दक्षप्रीत से प्रेरणा लेकर खेलों में अपना भविष्य उज्जवल बनाना चाहिए। युवा नशे को छोड़कर खेलों में भाग लें। इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धर्म सिंह, दक्षप्रीत के दादा महेंद्र सिंह, दादी स्वर्ण कौर, हरप्रीत सिंह पंच, पंकज शर्मा, गुरचरण सिंह, गुरबख्श सिंह, इकबाल सिंह सहित अन्य ने बधाई दी।
Trending Videos