{"_id":"6a173f6dc2473cb32f0239a7","slug":"those-who-stripped-in-the-opposition-forgot-everything-after-coming-to-power-varun-ambala-news-c-36-1-amb1002-163883-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष में कपड़े उतारने वाले सत्ता में आकर सब भूले : वरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष में कपड़े उतारने वाले सत्ता में आकर सब भूले : वरुण
विज्ञापन
नारायणगढ़ में महंगाई पर बोलते सांसद वरुण मुलाना व अन्य नेता। संवाद
- फोटो : पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद पुलिसकर्मी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-सांसद वरुण मुलाना और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक मेहता ने भाजपा सरकार पर किया तीखा हमला
संवाद न्यूज एजेंसी,
नारायणगढ़। सांसद वरुण मुलाना और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक मेहता ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत की। वरुण मुलाना ने कहा कि भाजपा जब विपक्ष में थी, तो महंगाई पर कपड़े उतारकर प्रदर्शन करती थी। आज जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 100 डॉलर से नीचे है, तब भी देश में तेल-गैस के दाम दोगुने हो चुके हैं। पिछले 11 वर्षों में आम जनता की आय आधी और खर्चे दोगुने हो गए हैं।
सांसद ने स्थानीय मुद्दों और भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचकूला में जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा गुमनाम प्राइवेट बैंकों में डाला जा रहा है। नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दखल के बाद ही इस मामले में एफआईआर दर्ज हो सकी। मुलाना ने नारायणगढ़ के हुड्डा सेक्टर-4 में सफाई व्यवस्था की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी हर तरफ कबाड़ और गंदगी का अंबार है।
इस दौरान वरिष्ठ नेता अशोक मेहता ने कहा कि कांग्रेस ने आईआईटी, इसरो और भाखड़ा नांगल बांध जैसे संस्थानों से देश की मजबूत नींव रखी थी। मेहता ने हरियाणा सरकार से मांग की कि पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाकर गरीब और मध्यम वर्ग को तुरंत राहत दी जाए। इस मौके पर रोशन लाल वालिया, सुभाष वालिया, बरखाराम धीमान, और बिल्लू ग्रेवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos