सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Children learned to play guitar at the camp.

Ambala News: कैंप में बच्चों ने सीखा गिटार बजाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Children learned to play guitar at the camp.
छावनी ​स्थित सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र में आयोजित समर कैंप में बच्चे गिटार और कीबोर्ड बजाते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला। छावनी स्थित सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र में चल रहे समर कैंप के छठे दिन बच्चों ने संगीत में उत्साह दिखाया। कैंप में बच्चों को गिटार और कीबोर्ड बजाने का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप में बच्चों ने एक ही सुर और ताल में गिटार व कीबोर्ड बजाकर न केवल अपनी कला का प्रदर्शन किया, बल्कि एक-दूसरे का उत्साहवर्धन भी किया।
सतयुग दर्शन ट्रस्ट का मुख्य ध्येय बच्चों को कला के माध्यम से बेहतर संस्कार और अच्छी शिक्षा देना है। वर्तमान समय में समाज में हो रही नकारात्मक गतिविधियों का असर बच्चों के भविष्य पर बहुत जल्दी पड़ता है। यही वजह है कि अभिभावक अपने बच्चों को नैतिक मूल्यों, अच्छे गुणों और आध्यात्मिकता से जोड़ने के लिए इस केंद्र में भेज रहे हैं। ट्रस्ट का उद्देश्य बच्चों को उनकी रोजमर्रा की पढ़ाई और तनाव भरी जिंदगी से निकालकर कुछ समय मनोरंजन और आत्म-विकास के लिए देना है। बच्चे यहां गायन, नृत्य और वादन की बारीकियां सीख रहे हैं। इस अवसर पर विकास साहनी, वरिष्ठ सदस्य रितु मलिक, सविता गुंबर, ममता सैनी, साधना अरोड़ा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed