सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Residents Outraged Over Negligence in Door-to-Door Waste Collection

Panchkula News: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही पर भड़के लोग

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Residents Outraged Over Negligence in Door-to-Door Waste Collection
विज्ञापन
कई वार्डों में दिनों तक नहीं पहुंच रही कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां

व्यवस्था नहीं सुधरी तो टैक्स न देने और आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। नगर परिषद कालका की ओर से डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन का ठेका निजी एजेंसी को दिए जाने के बाद सफाई व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शहरवासियों का आरोप है कि कई वार्डों में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां और कर्मचारी नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे डोर-टू-डोर कलेक्शन के नाम पर वसूले जाने वाले टैक्स का भुगतान नहीं करेंगे और आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
लोगों और पार्षदों के अनुसार शहर के कई वार्डों में कई-कई दिनों तक कूड़ा उठाने के लिए न तो वाहन पहुंचते हैं और न ही कर्मचारी। नगर परिषद कार्यालय के आसपास की गलियों में भी नियमित कूड़ा संग्रहण नहीं हो रहा। इसके चलते लोगों को स्वयं कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ले जाकर फेंकना पड़ रहा है, जिससे गंदगी और दुर्गंध की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जब से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को सौंपी गई है, तब से व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक खराब हो गई है। कई बार शिकायतें देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Trending Videos


नियमित सेवा नहीं तो टैक्स क्यों दें
लोगों का कहना है कि जब उन्हें नियमित रूप से कूड़ा संग्रहण की सुविधा ही नहीं मिल रही तो डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन के नाम पर वसूले जा रहे टैक्स का भुगतान करने का औचित्य नहीं है। लोगों ने साफ कहा कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे टैक्स जमा नहीं करेंगे और इस मुद्दे पर आंदोलन भी किया जा सकता है।

10 दिनों से कूड़े की गाड़ी नहीं आई
राकेश बंसल, स्थानीय निवासी ने बताया कि वर्कशॉप के पीछे स्थित भारत नगर में पिछले करीब 10 दिनों से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं पहुंची है। मजबूरी में लोगों को स्वयं कूड़ा फेंकने जाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही।

टैक्स ले रहे सुविधा नहीं
रीना, स्थानीय निवासी ने कहा कि डोर-टू-डोर कलेक्शन के लिए टैक्स लिया जा रहा है, लेकिन सुविधा नहीं मिल रही। नगर परिषद के साथ लगती सिख स्कूल वाली गली में कई-कई दिनों तक कूड़ा उठाने के लिए न गाड़ी आती है और न ही कर्मचारी पहुंचते हैं।

नाराजगी बढ़ना स्वाभाविक
हर्ष बेदी, कमला नगर निवासी ने कहा कि नगर परिषद को एजेंसी की कार्यप्रणाली की समीक्षा करनी चाहिए। समय पर कूड़ा नहीं उठेगा तो लोगों में नाराजगी बढ़ना स्वाभाविक है। यदि एजेंसी सुविधा देने में सक्षम नहीं है तो उसकी भुगतान राशि रोक दी जानी चाहिए।

अधिकारियों ने सुधार का दिया भरोसा
नगर परिषद के ईओ रविंद्र कुहाड़ ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जिन क्षेत्रों में डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन की सुविधा नियमित रूप से नहीं पहुंच रही, वहां कर्मचारियों को भेजकर व्यवस्था दुरुस्त करवाई जाएगी। संबंधित एजेंसी संचालक से भी बातचीत की जाएगी ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed