{"_id":"6a1dede160236ae46404ff31","slug":"the-deputy-commissioner-of-panchkula-heard-20-grievances-at-the-samadhan-shivir-resolution-camp-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23723-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला उपायुक्त ने समाधान शिविर में 20 समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला उपायुक्त ने समाधान शिविर में 20 समस्याएं सुनीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने सेक्टर-1 लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया। उन्होंने जिलावासियों की 20 समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर बिना विलंब कार्रवाई करने को कहा।
शिविर में बरवाला तहसील के 29 गांवों के निवासियों ने बस के लिए शेड बनाने की मांग रखी। उपायुक्त ने हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक को मौके का मुआयना कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सेक्टर-12ए निवासी ने सीवरेज के कूड़ा करकट उठवाने की मांग की। इस पर नगर निगम के संबंधित अधिकारी को तुरंत सफाई करवाने के निर्देश दिए गए। पंचायत डगरोग के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर शिकायत की। पब्लिक हेल्थ के अधिकारी को मौके का मुआयना कर वैकल्पिक पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया। उपायुक्त ने लंबित और पुनः खोली गई शिकायतों के मामलों पर भी संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अगले समाधान शिविर तक समस्याओं का समाधान कर रिपोर्ट देने को कहा। सभी समस्याओं का बिना विलंब जल्द से जल्द समाधान करने पर जोर दिया गया।
समाधान शिविर का उद्देश्य
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिले में समाधान शिविर लगातार आयोजित हो रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर काटने से बचाना है। इन शिविरों से उनकी समस्याओं का समाधान एक ही जगह पर हो पाता है। मुख्यमंत्री स्वयं भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर में जुड़कर लोगों से प्रतिक्रिया लेते हैं।
विज्ञापन
शिविर का आयोजन और प्रक्रिया
यह समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया जाता है। इसमें सभी विभागों के संबंधित अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहते हैं। वे लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनका तत्काल समाधान करते हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों को शिविर में आने वाली सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

Trending Videos