{"_id":"6a1942a46519a681a605fbda","slug":"what-happens-if-i-stop-eating-sugar-for-30-days-chini-na-khane-ke-fayde-2026-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"No Sugar Diet Benefits: अगर 1 महीने के लिए चीनी छोड़ दी तो क्या होगा?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
No Sugar Diet Benefits: अगर 1 महीने के लिए चीनी छोड़ दी तो क्या होगा?
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 29 May 2026 03:02 PM IST
सार
Health Tips: आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि फिट रहने के लिए उन्होंने चीनी का सेवन छोड़ दिया है। ये वाकई कितना असरदार है, आज हम इसी बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
अगर 1 महीने के लिए चीनी छोड़ दी तो क्या होगा?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Health Tips: आज के समय में फिट और हेल्दी रहने के लिए लोग अपनी डाइट में कई बदलाव कर रहे हैं, जिनमें सबसे आम बदलाव चीनी का सेवन छोड़ना है। सोशल मीडिया से लेकर फिटनेस एक्सपर्ट्स तक, अक्सर यह सलाह दी जाती है कि ज्यादा चीनी खाने से वजन बढ़ता है, डायबिटीज का खतरा बढ़ता है और शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
अगर 1 महीने के लिए चीनी छोड़ दी तो क्या होगा?
- फोटो : Adobe Stock
1. वजन कंट्रोल में मदद
- चीनी में मौजूद तत्व शरीर को कोई पोषण नहीं देते, बल्कि तेजी से फैट बढ़ाने का काम करते हैं।
- जब हम रिफाइंड शुगर का सेवन कम करते हैं, तो शरीर अतिरिक्त कैलोरी स्टोर करना बंद कर देता है, जिससे वजन कंट्रोल में मदद मिलती है।
- खासकर पेट की चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
- इसके अलावा शुगर कम लेने से क्रेविंग भी कंट्रोल होती है, जिससे ओवरईटिंग की संभावना घट जाती है।
- यह वजन घटाने की प्रक्रिया को प्राकृतिक रूप से सपोर्ट करता है।
Trending Videos
अगर 1 महीने के लिए चीनी छोड़ दी तो क्या होगा?
- फोटो : Adobe Stock
2. डायबिटीज का खतरा कम
- ज्यादा चीनी का सेवन ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाता है, जिससे इंसुलिन पर दबाव पड़ता है।
- लंबे समय तक ऐसा होने पर टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
- चीनी कम करने से ब्लड शुगर स्थिर रहता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर होती है।
- यही वजह है कि डॉक्टर भी सीमित मात्रा में शुगर लेने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर 1 महीने के लिए चीनी छोड़ दी तो क्या होगा?
- फोटो : Adobe stock
3. स्किन हेल्थ बेहतर
- अधिक चीनी खाने से शरीर में बनने वाले कोलेजन को नुकसान पहुंचाता है, इससे स्किन पर झुर्रियां, पिंपल्स और डलनेस बढ़ सकती है।
- जब हम चीनी का सेवन कम करते हैं, तो त्वचा अंदर से रिपेयर होने लगती है और नेचुरल ग्लो बढ़ता है।
विज्ञापन
अगर 1 महीने के लिए चीनी छोड़ दी तो क्या होगा?
- फोटो : Adobe Stock
4. एनर्जी लेवल स्थिर रहता है
- चीनी तुरंत एनर्जी देती है, लेकिन उसका असर बहुत कम समय के लिए होता है, जिसके बाद थकान और कमजोरी महसूस होती है।
- जब आप चीनी कम करते हैं, तो शरीर को स्थिर और लंबे समय तक एनर्जी मिलती है।
- इससे दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलती है और थकान कम महसूस होती है।