{"_id":"6a19f56cd49f08a43f05f718","slug":"those-who-issued-pm-housing-to-the-main-accused-in-the-hpcl-scam-and-his-family-will-face-action-badaun-news-c-123-1-bdn1037-165029-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एचपीसीएल कांड के मुख्य आरोपी व उसके परिवार को पीएम आवास जारी करने वालों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एचपीसीएल कांड के मुख्य आरोपी व उसके परिवार को पीएम आवास जारी करने वालों पर गिरेगी गाज
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 30 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में बीते 12 मार्च को दो अफसरों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह की पत्नी और भाभी के नाम पर पीएम आवास आवंटन का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मामले में कृषि अधिकारी की जांच रिपोर्ट में दोनों आवास अनियमित तरीके से पाए गए हैं। बीडीओ की ओर से तत्कालीन सचिव का विवरण न मिलने के कारण पीडी डीआरडीए की ओर से दातागंज बीडीओ को नोटिस जारी कर तत्कालीन दोषी अधिकारी और कर्मचारी की जानकारी मांगी गई है। वहीं, इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज होगा।
जांच रिपोर्ट में यह सामने आया है कि रेनू पत्नी केशव कुमार का राशन कार्ड उनके ससुर राजेश कुमार सिंह के परिवार के साथ दर्ज है। इससे यह स्पष्ट हुआ वह परिवार साथ पहले से ही मकान में रह रही थी। वहीं ग्रामीणों के बयानों के दर्ज करने पर पता चला कि अर्चना सिंह पत्नी अजय प्रताप सिंह पहले से ही पक्के मकान में रह रही थीं।
इसको देखते हुए पीडी डीआरडीए अखिलेश चौबे ने दातागंज बीडीओ को नोटिस जारी करते हुए पीएम आवास में दोषी अधिकारी और कर्मचारियों के नाम की जानकारी देने को कहा गया है। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। वहीं अनियमित तरीके से लाभ लेने वाली महिलाओं से आवास की धनराशि की रिकवरी के साथ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos