सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Union Minister BL Verma targeted Akhilesh

Budaun News: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने अखिलेश पर साधा निशाना

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sat, 30 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Union Minister BL Verma targeted Akhilesh
विज्ञापन
बदायूं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। चंदौली में सपा की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर उन्होंने सपा की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा के दावों पर सवाल उठाए हैं।
Trending Videos

सोशल मीडिया अकाउंट पर किए गए पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चंदौली में सपा की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के साथ उनके ही घर में सपा नेताओं की ओर से मारपीट की घटना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी महिला सम्मान और सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती है, उसकी अपनी महिला पदाधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं। बीएल वर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह घटना समाजवादी पार्टी के दोहरे चरित्र और महिला विरोधी सोच को उजागर करती है। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि हर मुद्दे पर राजनीति करने वाले अखिलेश यादव इस मामले पर मौन क्यों हैं। केंद्रीय मंत्री ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाएं सब देख रही हैं और समय आने पर इसका जवाब भी देंगी। बीएल वर्मा के इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed