सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   In the industrial area, electric poles and wires are down, making it difficult to move trucks.

Chandauli News: औद्योगिक क्षेत्र में बिजली के खंभे और तार है नीचे, ट्रक ले जाना होता है मुश्किल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
In the industrial area, electric poles and wires are down, making it difficult to move trucks.
कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक में शामिल उद्यमी। स्रोत:-सूचना विभाग - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
जिला उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने की।

उद्यमियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण के बाद बिजली के खंभे और तार नीचे हो गए हैं। इससे फैक्टरियों तक ट्रकों का पहुंचना मुश्किल हो गया है। इस पर सीडीओ ने एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम को नया आगणन तैयार कर क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा, वाराणसी से समन्वय स्थापित करते हुए अगली बैठक से पहले कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 तक पहुंचने वाले लंका-अलीनगर मार्ग के चौड़ीकरण की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि करीब 900 मीटर लंबा यह मार्ग काफी संकरा है, जिससे भारी वाहनों और ट्रकों के आवागमन में परेशानी होती है। सीडीओ ने उपायुक्त उद्योग और क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा, वाराणसी को संबंधित विभाग से समन्वय कर प्राक्कलन स्वीकृत कराने और जल्द कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Trending Videos

रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित पार्क में गड्ढों और जलभराव की समस्या भी उठाई। उनका कहना था कि जलभराव के कारण आसपास की इकाइयों का वातावरण प्रभावित हो रहा है। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीसीडा, वाराणसी को शीघ्र सौंदर्यीकरण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त उद्योग राजधारी प्रसाद, सीएमओ डॉ. वाईके राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed