सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Semi-final: Mavai Khurd won the match, Kudhe King won hearts

सेमीफाइनल : मवई खुर्द ने जीता मैच, कुढ़े किंग ने जीता दिल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Semi-final: Mavai Khurd won the match, Kudhe King won hearts
पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर में सुनील को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते मुख्यअति​​थि वंशनारायण चौह - फोटो : gandarbal news
विज्ञापन
नगर पालिका प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार की रात खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले मवई खुर्द की टीम कुढ़े खुर्द को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शानदार बल्लेबाजी के लिए सुनील को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जबकि पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सुभाष नगर ए ने सुभाष नगर बी को 60 रन से हराकर फाइनल में पहुंची। सत्यम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
Trending Videos

लगातार तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची कुढ़े किंग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन मवई की घातक गेंदबाजी के आगे टीम लड़खड़ा गई और अभीनव के 18 रन के बदौलत जैसे तैसे टीम ने निर्धारित ओवर में सात विकेट खोकर 46 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता में पहली बार कुढ़े के बल्लेबाजों ने 50 रन के अंदर का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मवई की टीम भी कुढ़े के गेंदबाजों के आगे लड़खड़ा गई। अभिनव ने दूसरे ओवर में तीन विकेट लेकर मैच को रोमांचक मोड़ पर ला दिया और मवई की टीम ने चार ओवर में ही 28 रन पर छह विकेट गंवा दिए। लेकिन उनके सलामी बल्लेबाज सुनील ने एक छोर संभाले रखा और टीम को जीत दिलाकर फाइनल में प्रवेश कराया। कुढ़े किंग ने शानदार खेल से सबका दिल जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी सुनील को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं, पहले सेमीफाइनल मैच में सुभाष नगर ए की टीम ने निर्धारित ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुभाष नगर बी टीम 53 रन ही बना सकी। शानदार बल्लेबाजी के लिए सत्यम को को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसके पहले मुख्यअतिथि मवई खुर्द के सभासद वंशनारायण चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। वंश नारायण ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और भाईचारे की सोच विकसित करता है। ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर मंच साबित होते हैं। आयोजक सभासद आरती यादव और समाजसेवी श्रवण यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। मुकाबले में दीपक यादव किनू ने कमेंटी के माध्यम से सबको खूब गुदगुदाया। जबकि निर्णायक की भूमिका शौहजब और मिथिलेश सुंदरम ने निभाई। इस अवसर पर रामधनी यादव, पारस यादव, संजय यादव, अमरनाथ यादव, अजीत यादव लल्ला, रंजन यादव, राजन यादव, प्यारे, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed