सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Library facility will soon be available in the Model Panchayat Bhawan.

Chandauli News: मॉडल पंचायत भवन में जल्द मिलेगी लाइब्रेरी की सुविधा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Library facility will soon be available in the Model Panchayat Bhawan.
चहनियां के खंडवारी में पंचायत भवन पर लाइब्रेरी का निरीक्षण करतीं प्रधान सावित्री गुप्ता। संवाद - फोटो : gandarbal news
विज्ञापन
स्थानीय विकास खंड अंतर्गत खंडवारी गांव के मॉडल पंचायत भवन में जल्द ही लाइब्रेरी की सुविधा ग्रामीणों को मिलेगी। प्रधान सावित्री गुप्ता ने शुक्रवार को मॉडल पंचायत भवन में निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अब यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें उपलब्ध होंगी। विद्यालयों की किताबें भी यहां बच्चे बढ़ सकेंगे। कस्बा से सटे खंडवारी गांव सभा में मॉडल पंचायत भवन बनकर तैयार है। इसी के एक कमरे में लाइब्रेरी तैयार की जा रही है। यहां अब यहां के बच्चों और युवाओं के लिए कोर्स की किताबों के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें निशुल्क उपलब्ध होंगे। प्रधान ने निरीक्षण के दौरान पंचायत सहायक अजय गुप्ता से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed