सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wandered through railway colonies distributing saplings, planting trees and taking a pledge to protect them.

Chandauli News: रेलवे कॉलोनियों में घूम -घूम कर बांटे पौधे, पौधरोपण कर सुरक्षा का लिया वादा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Wandered through railway colonies distributing saplings, planting trees and taking a pledge to protect them.
विज्ञापन
Trending Videos

रेलवे की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को रेलवे कॉलोनियों में पौधों का वितरण किया गया। रेलकर्मियों और उनके परिवार वालों को पौधे देकर उसे लगाने और उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस दौरान लोागें ने पौधे लगाकर सेल्फी प्वाइंट पर अपनी याद को कैमरे में कैद किया। विश्व पर्यावरण दिवस के तहत रेलवे की ओर से 20 दिवसीय मिशन लाइफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत साफ सफाई, पर्यावरण संरक्षण करने के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल के पर्यावरण एवं गृह प्रबंधन विभाग (यांत्रिक विभाग) की ओर से रेलवे कॉलोनी में पौधरोपण जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत प्रचार वाहन पर आम, नीबू, अमरूद, बेल सहित अन्य पौधे लेकर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक उदय प्रसाद के नेतृत्व में विभिन्न कॉलोनियों में भ्रमण किया। आरपीएफ कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी, सेंट्रल कॉलोनी, लोको कॉलोनी, हापुड़ कॉलोनी, गया काॅलोनी, मानस नगर, यूरोपियन कॉलोनी सहित सभी कॉलोनियों में लोगों के बीच पौधों का वितरण किया। इस दौरान लोगों से पौध रोपण कर उसकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान जगह जगह लाेगों ने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिचाएं। अभियान के दौरान 100 अधिक पौधों का वितरण किया गया। वहीं 40 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर राम गोपाल, अनिल कुमार सिंह, शशि कांत कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed