सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The government is working to empower the Gram Panchayats.

Maharajganj News: ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है सरकार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The government is working to empower the Gram Panchayats.
विज्ञापन
प्रधानों के कार्यकाल विस्तार पर विधायक प्रेमसागर पटेल का भव्य स्वागत
Trending Videos

महराजगंज। निचलौल ब्लॉक सभागार में सोमवार को ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष के तत्वावधान में सिसवा विधायक एवं पंचायती राज समिति के सभापति प्रेम सागर पटेल का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने फूल-मालाओं और गाजे-बाजे के साथ उनका अभिनंदन करते हुए ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाए जाने के निर्णय के लिए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार ग्राम पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर धरातल पर कार्य कर रही है। इस क्रम में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम है। इससे विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में निरंतरता बनी रहेगी और ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष अखिलेश प्रताप यादव, महामंत्री नीरज पटेल ने विधायक को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया तथा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रमाशंकर गौतम, खंड विकास अधिकारी संतोष यादव, एडीओ पंचायत विनय पांडेय, संजय सिंह, मनोज प्रजापति, वेंकटेश्वर पटेल, पिन्टू रौनियार, रजनीश कुमार, बालेश्वर कुमार, रमेश ओझा , बबलू कुशवाहा, महेन्द्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed