सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rahul's public meeting will instill new enthusiasm in the people: Tiwari

राहुल की जनसभा जनता में भरेगी नया जोश: तिवारी

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 27 May 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Rahul's public meeting will instill new enthusiasm in the people: Tiwari
विज्ञापन

Trending Videos

अल्मोड़ा। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। आगामी चार जून को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अल्मोड़ा में होने वाली जनसभा को लेकर जनता उत्सुक है। यह जनसभा जनता में नया जोश और उमंग का संचार करेगी।

बुधवार को चौघानपाटा स्थित कांग्रेस कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने यह बात कही। विधायक तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य नगर के एक होटल में दोपहर 12 बजे से बैठक लेंगे। जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आगामी चार जून को अल्मोड़ा में प्रस्तावित जनसभा की विस्तृत चर्चा कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रैली स्थल का चयन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में आम जनता महंगाई से तो युवा पेपर लीक मामलों से परेशान है। फलसीमा में आयोजित एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में मुख्यमंत्री ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी की। मुख्यमंत्री की टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में विधायक तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी पढ़े लिखे व्यक्ति हैं। उनके परिवार ने देश की अखंडता के लिए कुर्बानी दी है। पांच जून को देहरादून में राहुल गांधी प्रदेश के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। 2027 के चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed