सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Chief Minister gifts development projects worth Rs 138 crore to Almora

Almora News: मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 27 May 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister gifts development projects worth Rs 138 crore to Almora
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अल्मोड़ा पहुंचकर जनपद को करीब 138 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात दी। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 112.13 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और 25.97 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास योजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, नगर विकास और ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा व्यवस्था और पेयजल योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण जनपद है और यहां की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन योजनाओं के पूरा होने से जनपद वासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्राप्त होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सोबन सिंह जीना विवि के प्रशासनिक भवन एवं कुलपति आवास का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन
Trending Videos

इसके अलावा विभिन्न पेयजल योजनाएं, बहुस्तरीय पार्किंग, मोटर मार्गों के सुधारीकरण, बाढ़ सुरक्षा कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। शिलान्यास की गई योजनाओं में विभिन्न मोटर मार्गों के डामरीकरण एवं सुधारीकरण, मंदिर सौंदर्यीकरण, विद्यालय भवन निर्माण तथा बैराज निर्माण कार्य शामिल हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, कुलपति एसएसजे विवि सतपाल सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी अंशुल सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
इन योजनाओं का किया लोकार्पण

तहसील रानीखेत में क्षतिग्रस्त आवास एवं कांफ्रेंस हॉल निर्माण (4.141 करोड़), राजकीय महिला पॉलिटेक्निक अल्मोड़ा में बाउंड्रीवाल( 3.833 करोड), भैरव मंदिर अन्तर्गत पार्किंग निर्माण (2.867 करोड़ ) जीआईसी अल्मोड़ा में बहुस्तरीय पार्किंग निर्माण ( 4.850 करोड़ योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथी ही अल्मोड़ा में केएमओयू बस स्टैंड में बहुस्तरीय पार्किंग का निर्माण (3.295 करोड़) चचरोटी-खटलगॉव-दीपामाई ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना (9.919 करोड़), बदनगढ़ भौनडांडा ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना ( 14.265 करोड़) शीतलाखेत-कठपुड़िया-दौलाघट मोटर मार्ग सुधारीकरण ( 10.081 करोड़), सोनी-तिलालीखेत मोटर मार्ग सुधारीकरण ( 5.286 करोड़), रानीखेत-बुचड़ी-पन्त कोटुली से गगास मोटर मार्ग का सुधारीकरण ( 9.946 करोड़) राजकीय कन्या इंटर काॅलेज सारकोट (1.346 करोड़), चौखुटिया में कुथलाड़ नदी पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य (2.933 करोड़) योजनाएं भी जनता को समर्पित कीं। विकासखंड स्याल्दे में ग्राम सियानगर, स्याल्दे बाजार और विनोद नदी से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य (6.749 करोड़), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण (1.980 करोड़), जागेश्वर में चायखान-थुवासिमल मोटर मार्ग के किमी 10 से निरई ग्राम पंचायत तक 02 किमी सड़क का डामरीकरण (1.784 करोड़), सोबन सिंह जीना विवि, अल्मोड़ा के प्रशासनिक भवन एवं कुलपति आवास का निर्माण (25.226 करोड़), सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के प्रशासनिक भवन एवं कुलपति आवास के अतिरिक्त निर्माण कार्य (3.612 करोड़ रुपये) योजनाओं का भी लोकार्पण किया।

इन योजनाओं का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमें गोविन्दपुर, दौलाघट में बैराज निर्माण कार्य (2.058 करोड़), दन्या बाजार स्थित श्री सैम देवता मंदिर का सौंदर्यीकरण (1.842 करोड़ रुपये) है। इसके अलावा विधानसभा चौखुटिया में राजकीय इंटर कालेज महाकालेश्वर में चार कक्षा-कक्षों का निर्माण (एक करोड़), एनटीडी-कफड़खान-धौलछीना एमडीआर मोटर मार्ग सुधारीकरण और डामरीकरण (8.403 करोड़ रुपये) के कार्य होंगे। विकासखंड द्वाराहाट के मजखाली दिगोटी से मजेठी मोटर मार्ग डामरीकरण ( 2.165 करोड़), अल्मोड़ा-खूंट मोटर मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण (1.161 करोड़), जागेश्वर के मोरनौला-जैंती मोटर मार्ग का डामरीकरण और सुधारीकरण (4.263 करोड़), लमगड़ा के पेटशाल-बमनस्वाल-कपकोट मोटर मार्ग की मरम्मत (3.096 करोड़)ष लमगड़ा के थुवासिमल-बिनौला से कुंज-आरा-लोहाना मोटर मार्ग का वन टाइम मेंटेनेंस कार्य (1.992 करोड़ रुपये) शामिल हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed