सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Youth Congress protests against Chief Minister's visit to Almora, several workers detained

Almora News: मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा दौरे पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 27 May 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress protests against Chief Minister's visit to Almora, several workers detained
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अल्मोड़ा आगमन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसजे विश्वविद्यालय में कथित अनियमितताओं, छात्र विरोधी नीतियों, प्रोफेसर भर्ती में आरक्षण रोस्टर गड़बड़ी, निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली पर चौघानपाटा में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर वाहन में भरकर पुलिस लाइन भेजा। वाहन की खिड़की से बाहर निकलकर कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने का प्रयास किया।
Trending Videos


युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क चौघानपाटा से रैली निकालकर कार्यक्रम स्थल एसएसजे विश्वविद्यालय की ओर कूच करने का प्रयास किया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और प्रदर्शनकारियों को रोकने पर पुलिस तथा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने कई युवा कांग्रेस नेताओं एवं छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन पहुंचाया, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान एसएसजेयू बचाओ, कुलपति इस्तीफा दो, मुख्यमंत्री गो बैक और भ्रष्टाचार बंद करो जैसे नारे लगाए गए। यहां जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह, नगर अध्यक्ष गौरव जोशी, पूर्व छात्रसंघ उप सचिव गौरव सिंह सतवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव किरन आर्या, पार्षद वैभव पांडे, विक्रम फर्त्याल, गोपाल भट्ट, कमलेश बिष्ट, संतोष कुमार, विनय कनवाल, अभय बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed