{"_id":"6a170f9a05055fc24a00c16b","slug":"uttarakhand-ranks-first-in-the-country-in-sdg-rankings-almora-news-c-232-1-alm1019-143981-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एसडीजी रैंकिंग में उत्तराखंड देश में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एसडीजी रैंकिंग में उत्तराखंड देश में प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 27 May 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राज्य स्तरीय एसडीजी अचीवर्स अवार्ड समारोह बुधवार को अल्मोड़ा स्थित उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 32 संगठनों, व्यक्तियों और समूहों को सम्मानित किया गया। वहीं जिला स्तरीय एसडीजी वार्षिक रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह जनपदों को भी पुरस्कृत किया गया।
जिला स्तरीय एसडीजी वार्षिक रैंकिंग में रुद्रप्रयाग को प्रथम स्थान मिला। उत्तरकाशी और नैनीताल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे जबकि बागेश्वर, चमोली और टिहरी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह समारोह उन व्यक्तित्वों और संस्थाओं को सम्मानित करने का अवसर है, जिन्होंने नवाचार, उत्कृष्ट कार्य और समाजहित में अनुकरणीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इन संस्थाओं ने अपने मजबूत इरादों और समर्पण से असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पर्यावरण और विकास को साथ लेकर चलना आवश्यक है। यदि इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बना रहे तभी स्थायी विकास संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक समय नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स में उत्तराखंड 10वें स्थान पर था जबकि अब राज्य देशभर में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सुशासन, गरीब कल्याण, सीमांत क्षेत्रों के विकास, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उत्तराखंड के प्रतिव्यक्ति आय में इजाफा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जीडीपी में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि और प्रति व्यक्ति आय में 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर उत्तराखंड ने राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि उद्योग, स्टार्टअप, हेलिकॉप्टर सेवा, हाईवे निर्माण और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में हुए विकास के चलते प्रदेश में रिवर्स पलायन भी बढ़ा है।
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि एसडीजी रैंकिंग में राज्य का शीर्ष स्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्पों का परिणाम है। प्रमुख सचिव नियोजन एवं सीपीपीजीजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आर मीनाक्षी सुन्दरम ने एसडीजी की अवधारणा और पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद के समग्र विकास के लिए प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है।
वहां जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, दायित्वधारी गंगा बिष्ट, दायित्वधारी गोविंद पिलख्वाल, सदस्य पलायन आयोग अनिल सिंह साही, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मेयर अजय वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Trending Videos