एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गाड़ागुसैणी में उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास

Mandi Updated Thu, 02 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत बालीचौकी से 45 किलोमीटर दूर गाड़ागुसैणी में उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया।
गाड़ागुसैणी मेले के समापन समारोह के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस योजना से गाडागुसैणी बाजार के साथ-साथ आसपास के गांवों को समुचित मात्रा में पीने का पानी मिलेगा । ग्रामीण विकास मंत्री ने 65 लाख रुपये की लागत से गाड़ागुसैणी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन का शिलान्यास, 10 लाख रुपये से बनने वाले राजीव गांधी सेवा केंद्र तथा 5 लाख रुपये के व्यय से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। वहीं पर उन्होंने गाडागुसैणी में अटल स्कूल यूनिफार्म योजना के तहत स्कूली विद्यार्थियों को नि:शुल्क वर्दियां भी बांटी। उन्होंने इस अवसर पर नरोत्तम द्वारा देयोली संस्कृति पर लिखी पुस्तक का भी विमोचन किया। गाड़ागुसैणी में रंगमंच निर्माण के लिए राशि की स्वीकृति के लिए विभाग को व्यय प्राक्कलन तैयार करने को कहा। सराय निर्माण के लिए एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा मंडलाध्यक्ष शेर सिंह, महामंत्री भागीरथ, जिला परिषद सदस्य जोधवीर ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य हेमा देवी, स्थानीय ग्राम पंचायत की प्रधान चंद्रावती, खंड विकास अधिकारी सराज हरी चंद, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग पीसी ठाकुर, लोक निर्माण विभाग ठाकुर दास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें