एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सब्जी के खोखे को लगा दी आग

Mandi Updated Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रिवालसर (मंडी)। नगर पंचायत रिवासलर के वार्ड नंबर-2 में शरारती तत्वों ने सब्जी के एक खोखे को आग के हवाले कर दिया। शरारती तत्वाें ने खोखे पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। जिससे खोखे के साथ अंदर रखी सब्जियां भी जल गईं। घटना के समय मालिक भी खोखे के अंदर ही सो रहा था, लेकिन उसकी जान बाल-बाल बच गई। धुएं से दम घुटने पर उसकी नींद टूट गई। इसके बाद उसने बाहर भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना वीरवार रात की है। क्षेत्र के खखरियाना निवासी मनोहर लाल ने 15 दिन पूर्व ही रिवालसर में खोखा लगा कर रोजी-रोटी का जुगाड़ किया था, लेकिन वीरवार रात को शरारती तत्वों ने उसके खोखे पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। मनोहर लाल के मुताबिक वह रात को अपने खोखे में ही सोया हुआ था। खोखे से उठे धुंए से उसका दम घुटने लगा, जिससे उसकी नींद टूट गई। जब उठा तो उसके चारों तरफ आग की लपटें थीं। बड़ी मुश्किल के बाद उसने खोखे से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। मनोहर लाल के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस घटना से साथ लगती अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ सकती थीं। खबर लिखे जाने तक इस मामले की पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं थी। शुक्रवार को दिनभर यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। इधर, व्यापार मंडल रिवालसर के प्रधान ढमेश्वर ठाकुर ने घटना की निंदा की है। स्थानीय व्यापार मंडल ने पुलिस एवं प्रशासन से पुलिस को रात्रि गश्त पर लगाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें