एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मंडी शहर में मैला ढोने वालों का होगा सर्वे

Mandi Updated Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मंडी। मंडी शहर में मैला ढोने वालों की पहचान की जा रही है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार मंडी नगर परिषद क्षेत्र में मैला ढोने वालों का सर्वे किया जा रहा है। नगर परिषद मंडी के कार्यकारी अधिकारी केआर ठाकुर ने बताया कि इस सर्वे का कार्य नगर परिषद के सहायक अभियंता विनोद कुमार की देखरेख में संपन्न होगा। जबकि कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार को नामित अधिकारी बनाया गया है। जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर इस सर्वे की विस्तृत रूप रेखा बनाई गई है। नगर परिषद के 13 वार्डों में सर्वे करने के लिए 16 प्रगणक एवं 3 कार्य पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। यह प्रक्रिया एक से आठ अगस्त तक चलेगी, जिसमें मैला ढोने वालाें या इससे संबंधित व्यक्तियों से स्वयं घोषणा पत्र लिए जाएंगे कि वे इस कार्य से अभी जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि 17 से 24 अगस्त तक 13 वार्डों में प्रगणक सर्वे कार्य करेंगे। कार्यकारी अधिकारी ने मैला ढोने वालों या इसके संबंधित व्यक्तियों से आग्रह किया है कि वे 1 से 8 अगस्त तक नगर परिषद कार्यालय में खोले गए स्व घोषणा केंद्र में अपना स्व घोषणा पत्र देकर इस कार्य में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकीदार की पिटाई की निंदा
मंडी। वन निगम कर्मचारी संघ मंडी इकाई ने पनारसा इकाई के व्रेहल देसदार जंगल के समीप शिवाबदार वन निगम के चौकीदार बेस राम को डियूटी के समय वन तस्करों द्वारा पीटने की घोर निंदा की है। संघ के प्रधान हेम सिंह राव, महासचिव सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने विीाग से मांग की है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि विभाग के कर्मचारियां को वन काटुओं एवं तस्करों से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें