एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

झौट में पत्थर गिरने से महिला की मौत

Mandi Updated Sun, 08 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गोहर (मंडी)। बाड़ा पंचायत के गांव झौट में पत्थर गिरने से महिला की मौत हो गई। लाली देवी (50) पत्नी परमानंद पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी नवीन झालटा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लीला देवी शुक्रवार को साथ लगते जंगल में घास काटने गई हुई थी। घास काटते समय पहाड़ी से पत्थर गिर गया। लाली देवी पत्थरों की चपेट में आ गई और बुरी तरह से घायल हो गई। उपचार और स्वास्थ्य सुविधा समय पर न मिलने से लाली देवी ने वहीं पर दम तोड़ दिया। लाली देवी रात को घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने गांव के आसपास तलाश शुरू कर दी, मगर वह नहीं मिल पाई। अगले दिन लोगों ने उसे घटनास्थल पर मृत पड़ा देखा तो प्रधान को सूचित किया और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को साैंप दिया है। थाना प्रभारी नवीन झालटा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेत्र दान की अहमियत बताई
गोहर (मंडी)। स्वास्थ्य खंड बगस्याड़ के तहत राष्ट्रीय नेत्र दान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन परवाड़ा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य होशियार सिंह ने की। उपस्थित प्रतिभागियों को स्वास्थ्य शिक्षक मनोज महाजन ने बताया कि देश में हर साल 75 हजार से 1 लाख लोगों को नेत्रों की आवश्यकता पड़ती है। जबकि साल में 28 से 35 हजार लोग नेत्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि समाज में लोगों को मृत्यु के उपरांतनेत्र दान करके अपनी आंखों से किसी और को रोशनी देनी चाहिए। नेत्रदान विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर खूबे राम, द्वितीय नूतन ठाकुर तथा तृतीय स्थान पर संजना रही। इस दौरान नेत्र अधिकारी योगेंद्र गुलेरिया, ओम प्रकाश, नरेंद्र ठाकुर और अध्यापक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें