एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बच्चा चोरी का प्रयास किया, पिटाई

Basti Updated Fri, 07 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बस्ती। जिला महिला अस्पताल में बच्चा चोरी करने गए एक युवक को लोगों ने जमकर पीटा। हालांकि मौका पाकर वह भाग निकला। इसके बाद अस्पताल में सनसनी फैल गई। घटना गुरुवार रात सवा आठ बजे की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लालगंज थानाक्षेत्र के समसपुर (महसों) निवासी सुनील कुमार की पत्नी सरोज को एक दिसंबर को महिला अस्पताल में बेटी पैदा हुई। सरोज वार्ड नंबर दो के बेड नंबर 18 पर भर्ती हैं। गुरुवार की शाम करीब आठ बजे उनके पास दो वर्षीय बेटा आर्यन अपनी बहन से खेल रहा था। तभी एक 25 वर्षीय युवक आकर आर्यन को बहकाने लगा। तभी सुनील भी आ गए। सुनील से अपनी पत्नी के बेड पर बैठे अनजान युवक को देखकर उससे पूछताछ करने लगे। पहले तो उसने बताया कि अस्पताल में उसका भी मरीज भर्ती है और यूं ही बच्चे के पास आ गया था। जब लोग उसे मरीज के पास ले चलने की बात करने लगे तो वह टाल-मटोल करने लगा। उसे साथ लेकर लोग पूरे अस्पताल में गए, लेकिन कहीं मरीज नहीं दिखा। तब तक काफी लोग जुट गए। लोग समझ गए कि वह बच्चा चोर है। लोग उसकी पिटाई करने लगे। तभी उसका एक अन्य युवक आ गया और अस्पताल के बाहर ले जाने को कहने लगा। इस बीच मौका पाकर युवक भाग गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें