एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो दुर्घटनाओं में एक की मौत

अमर उजाला ब्यूरो रुड़की/भगवानपुर Updated Mon, 20 Feb 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग पर एक मैक्स गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ढंडेरा-लक्कर मार्ग पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक-युवती घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर के रामपुर मनिहारन गांव निवासी मुकेश सोमवार को शाम को इमलीखेड़ा की ओर से भगवानपुर की ओर बाइक से आ रहा था। जब वह कलालटी गांव के समीप पहुंचा तो एक मैक्स गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है।

वहीं रुड़की-लक्सर मार्ग पर ढंडेरा गांव के समीप एक आई-20 कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सालियर निवासी दिलीप और सोनिका सवार थे। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर जा गिरे। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि चालक कार को मौके ही छोड़कर फरार हो गया है। उसकी कार दुर्घटना के बाद सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गई थी। हादसा कार का टायर फटने की वजह से बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें