सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन: कितने दिन में लेनी जरूरी है कोविशील्ड की दूसरी डोज? शहर से गांव तक असमंजस की स्थिति

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 12 May 2021 05:29 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in India update covishield covaxin first and second dose gap time covid 19 vaccine
कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay

देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान में पिछले एक-डेढ़ महीने में काफी तेजी आई है। हर दिन 20 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 17 करोड़ 52 लाख कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें लाखों लोग ऐसे हैं जो टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। हालांकि अभी भी शहर से लेकर गांव तक, लोगों के बीच ये असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि वैक्सीन की पहली खुराक लेने के बाद आखिर दूसरी खुराक कब लें। खासकर कोविशील्ड को लेकर, क्योंकि ज्यादातर टीकाकरण केंद्रों पर यही वैक्सीन उपलब्ध है। आइए जानते हैं कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद दूसरी डोज में कितने दिन का अंतर रखा जा सकता है? 

Coronavirus vaccination in India update covishield covaxin first and second dose gap time covid 19 vaccine
कोवैक्सीन - फोटो : पीटीआई

कोवाक्सिन की पहली और दूसरी खुराक के बीच अंतर 

  • भारत में जब टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी, तब भारत बायोटेक ने कोवाक्सिन के इस्तेमाल को लेकर एक फैक्ट शीट जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि पहली खुराक और दूसरी खुराक के बीच चार हफ्ते का अंतर रखा जाना चाहिए। 
Trending Videos
Coronavirus vaccination in India update covishield covaxin first and second dose gap time covid 19 vaccine
कोविशील्ड - फोटो : twitter@serum institute

कोविशील्ड की पहली और दूसरी खुराक के बीच अंतर 

  • भारत बायोटेक की तरह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भी टीकाकरण अभियान की शुरुआत में कोविशील्ड के इस्तेमाल को लेकर फैक्ट शीट जारी किया था, जिसके मुताबिक चार से 12 हफ्ते से अंतराल पर कोविशील्ड टीके की दो खुराक लेने से कोविड-19 रोग की रोकथाम होती है। इस टीके की दोनों खुराक लेने के चार हफ्ते बाद सुरक्षात्मक प्रतिरक्षा क्षमता उत्पन्न हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in India update covishield covaxin first and second dose gap time covid 19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

टीकों की दोनों खुराक के अंतराल पर सरकार की वेबसाइट क्या कहती है? 

  • केंद्र सरकार की वेबसाइट www.mygov.in पर एक जगह बताया गया है कि वैक्सीन की दोनों खुराक के बीच 28 दिन का अंतर रखना है, जबकि दूसरी जगह ये बताया गया है कि कोवाक्सिन की दूसरी खुराक पहली खुराक के चार से छह हफ्ते के अंतराल पर ली जानी चाहिए। वहीं कोविशील्ड के लिए यह अंतराल चार से आठ हफ्ते है। हालांकि छह से आठ हफ्ते के अंतराल से सुरक्षा बढ़ जाती है। दरअसल, वेबसाइट के मुख्य पेज से शुरुआती डेटा को नहीं हटाया गया है, जिसकी वजह लोग दुविधा में हैं कि आखिर टीके की दूसरी खुराक कब लें।  
विज्ञापन
Coronavirus vaccination in India update covishield covaxin first and second dose gap time covid 19 vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वैक्सीन का प्रभाव बढ़ने से जुड़ी है दूसरी खुराक मे देरी

  • पिछले महीने 'द लैंसेट' नामक पत्रिका में एक रिसर्च प्रकाशित हुई थी, जिसमें यह दावा किया गया था कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोविशील्ड की दूसरी खुराक चार के बदले 12 हफ्ते बाद देने पर इसके प्रभाव में बढ़ोतरी देखी गई है। इस अध्ययन में 17 हजार लोगों को शामिल किया गया था। हालांकि विशेषज्ञ कहते हैं कि टीकाकरण केंद्र पर वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के लिए जब भी आपको बुलाया जाए, आप जरूर जाएं और दूसरी डोज लें। 

स्रोत और संदर्भ:    
1. FACT SHEET FOR VACCINE RECIPIENTS & CAREGIVERS 
https://www.bharatbiotech.com/images/covaxin/covaxin-fact-sheet.pdf 
2. FACT SHEET FOR VACCINE RECIPIENT 
https://www.seruminstitute.com/pdf/covishield_fact_sheet.pdf 
3. FAQS - ABOUT COVID-19 VACCINE 
https://www.mygov.in/covid-19?ref=inbound_article 
https://static.mygov.in/rest/s3fs-public/mygov_160985012951307401.pdf 

अस्वीकरण नोट: यह लेख भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट जारी किए गए फैक्ट शीट और केंद्र सरकार की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। कोरोना वैक्सीन लेने से पहले किसी भी तरह की जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed