Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una: MLA Satpal Singh Satti Alleges—Congress-Backed Candidates Engaged in Rigging and Hooliganism During the First Phase of Panchayati Raj Elections
{"_id":"6a16ccb17c07aed91707df68","slug":"video-una-mla-satpal-singh-satti-alleges-congress-backed-candidates-engaged-in-rigging-and-hooliganism-during-the-first-phase-of-panchayati-raj-elections-2026-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: विधायक सतपाल सिंह सत्ती बोले- पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में कांग्रेस समर्थित लोगों ने की धांधली और गुंडागर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: विधायक सतपाल सिंह सत्ती बोले- पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में कांग्रेस समर्थित लोगों ने की धांधली और गुंडागर्दी
Ankesh Dogra
Updated Wed, 27 May 2026 04:21 PM IST
Link Copied
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में कांग्रेस समर्थित लोगों पर धांधली, धनबल और गुंडागर्दी के गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को भाजपा कार्यालय ऊना में आयोजित पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सदर मंडल के अध्यक्ष रविंद्र कौशल की गाड़ी के ऊपर 28 मई को देख लेंगे और गोली तेरा इंतजार कर रही है, धमकी भरा पत्र चिपका दिया है। जिससे ऊना में राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरमा गया है। कहा कि जिले में कुछ लोग पैसे और सत्ता की धौंस दिखाकर लोकतंत्र को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। सतपाल सत्ती ने कहा कि निसंदेह यह पंचायती राज चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं होते, लेकिन इस चुनाव में खड़े होने वाले लोग पार्टी से जुड़े होते हैं। बनगढ़ पंचायत में मतगणना के दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जानबूझकर हराने के लिए हेराफेरी की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भाजपा समर्थित उम्मीदवार की जीत की घोषणा की गई थी, लेकिन बाद में मतों की पुनर्गणना के नाम पर परिणाम बदल दिया गया। उन्होंने दावा किया कि 37 मतों को रद कर दूसरे प्रत्याशी को विजयी घोषित किया गया। भाजपा इस मामले को अदालत तक ले जाएगी और पुनर्गणना की मांग करेगी। बनगढ़ में चुनाव के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा तथा मारपीट में बच्चे भी घायल हुए। वहीं सोहारी पंचायत में भी धनबल और दबंगई के दम पर चुनाव प्रचार में जुटे प्रधान पद प्रत्याशी महिला और उसके भाई पर जानलेवा हमला किया गया। मामले में गंभीर घायल पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। भाजपा विधायक ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। चुनाव में बाहरी लोगों और बाउंसरों का इस्तेमाल कर मतदाताओं में भय का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा कि संवेदनशील पंचायतों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। सत्ती ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास रखती है और जनता ने पहले चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को भरपूर समर्थन दिया है। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि चुनावों में हिंसा, धमकी और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि लोकतंत्र की गरिमा बनी रहे। कहा कि 85 में से उनके 55 उम्मीदवारों पंचायतों में प्रधान और उप प्रधान पदों पर जीत दर्ज की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।